SUV Vehicles: बाजार में बढ़ रही है पैठ
भारत के कार बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें सबसे ज्यादा SUV सेगमेंट के वाहनों को खरीदा जाता है। समय के साथ इस सेगमेंट में Tata से लेकर Maruti तक सभी की ओर से कई बेहतरीन विकल्प ऑफर किए जाते हैं। हैचबैक, सेडान या अन्य किसी भी सेगमेंट के वाहनों के मुकाबले एसयूवी सेगमेंट के वाहनों में ज्यादा जगह मिलती है। इस तरह के वाहनों में यात्रियों के लिए पूरी जगह दी जाती है। इसके साथ ही सामान रखने के लिए इस तरह के वाहनों में काफी ज्यादा जगह को दिया जाता है। जिससे लंबी दूरी की यात्रा और ज्यादा सामान रखने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती।
वाहनों की ऊंचाई ज्यादा होती है
एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को इसलिए भी पसंद किया जाता है क्योंकि इनसे हर तरह के रास्तों पर आसानी से सफर किया जा सकता है। हैचबैक, सेडान कारों में ग्राउंड क्लियरेंस कम होती है, जबकि SUV सेगमेंट के वाहनों की ग्राउंड क्लियरेंस को ज्यादा रखा जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है जिससे इन वाहनों को किसी भी तरह की सड़क पर आसानी से चलाया जा सके।
हर तरह की सड़कों पर चलाने के अलावा भी एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को वहां भी ले जाया जा सकता है, जहां पर अन्य सेगमेंट के वाहनों को जाने में परेशानी होती है। इनमें 4×4 जैसी सुविधा भी मिलती है, जो अन्य सेगमेंट के वाहनों में नहीं दी जाती। इसलिए इनको रेत, बर्फ, जंगल, कीचड़ जैसी स्थिति में चलाने में आसानी होती है। एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की ऊंचाई ज्यादा होती है। इसमें यात्रा करते हुए ज्यादा बेहतर विजिबिलिटी भी मिलती है। जिससे कार चलाने के साथ ही सफर के दौरान ड्राइवर को ज्यादा दूर तक दिखाई देता है। जबकि अन्य सेगमेंट के वाहनों में इनके मुकाबले कम विजिबिलिटी मिलती है।
Read more: Ducati-DesertX Rally Bike: एडवेंचर के शौकीनों के लिए दमदार बाइक
बाजार में हिस्सेदारी बड़ी
भारतीय कार बाजार में एसयूवी सेगमेंट की हिस्सेदारी हर साल बड़ी होती जा रही है। मार्च 2023 में बिकने वाली टॉप 10 कारों में से 50 प्रतिशत हिस्सेदारी SUV (कॉम्पैक्ट, सब-4-मीटर और मिड-साइज) की थी। लगातार बढ़ती लोकप्रियता ने कार निर्माताओं को अपने पोर्टफोलियो में ज्यादा एसयूवी की पेशकश करने और बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। यहां हम आपको पिछले महीने बिकने वाली टॉप-5 एसयूवी कारों के बारे में बता रहे हैं।
Read more: Temperature In Car: कूलिंग भी मिलेगी, माइलेज भी कम न होगी
मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी
मारुति सुजुकी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एसयूवी के बढ़ते दबदबे पर दांव लगा रही है। जापानी कार निर्माता के पास इस समय में 45 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है और इसका लक्ष्य हिस्सेदारी को 50 प्रतिशत तक बढ़ाना है। Vitara Brezza ने मार्च 2023 में Tata Nexon से लगभग 2,000 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री कर अपना टॉप पोजिशन बरकरार रखा। इसने 30 प्रतिशत की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की है। हाल ही में लॉन्च हुई ग्रैंड विटारा कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद कई खरीदारों को आकर्षित कर रही है और हर महीने एक पोजिशन ऊपर जा रही है।
टाटा मोटर्स की बिक्री
टाटा मोटर्स की भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार नेक्सन है, जिसकी मार्च 2023 में 14,769 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल की तुलना में यह आंकड़ा 3 प्रतिशत ज्यादा है। फरवरी 2023 में Tata Nexon की 13,914 यूनिट्स बिकीं थी। यह एसयूवी Global NCAP से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल करने वाली कार है जो दो इलेक्ट्रिक वर्जन में भी आती है।
ह्यूंदै की बिक्री
मार्च 2023 के लिए टॉप 10 बिकने वाली कारों की सूची में ह्यूंदै की एकमात्र कार क्रेटा है। इस एसयूवी ने 14,026 यूनिट्स की बिक्री के से मार्च 2023 में साल-दर-साल 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। पिछले साल मार्च में कंपनी ने क्रेटा की 10,532 यूनिट्स की बिक्री की थी।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025