Detective Movies lover के लिए पेश हैं कुछ बेहतरीन Detective Movies
Detective Movies lover: बॉलीवुड फिल्मों तथा गानो को ना सिर्फ भारत में बल्कि पुरे विश्व में पसंद किया जाता हैं। बॉलीवुड फिल्मो तथा गानो के पुरे विश्व में लाखों करोडो दीवाने हैं. वैसे तो बॉलीवुड में हर तरह की फिल्मों की भरमार हैं परन्तु जासूसी फिल्मो को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। जासूसी एक ऐसा विषय है जिसमें लगभग हर व्यक्ति की दिलचस्पी तो होती ही है। बचपन में अक्सर सब को जासूसी का खेल खूब आकर्षित करता है।
जासूसी फिल्मो में एक के बाद एक रहस्य खोला जाता है जिस से लोग रोमांचित हो उठते हैं और बड़े ही शौक से ऐसी फिल्मो को अंत तक देखते हैं। अगर आप भी हैं जासूसी फिल्मो के दीवाने तो आपको भी OTT मंच पर जरूर देखनी चाहिए ये कुछ फिल्मे। ये फिल्मो हिंदी और इंग्लिश सहित लगभग सारी रीजनल भाषाओ में भी उपलब्ध है। तो चलिए जानते है।
1. रोमियो अकबर वाँल्टर: यह एक देश भक्ति की फिल्म है। जिस में जॉन अब्राहिम 3 किरदारों में जीते है रोमियो ,अकबर और वॉटर के रूप में। जो दुश्मन देश में जाकर देश की रक्षा के लिए अपनी जान तक की बजी लगा देता है। मगर कुछ समय में जासूस के रूप में उसका भेद खुल जाता है,तो उसके बाद उसका क्या होता है ? इसी मुददे के इर्द -गिर्द पूरी फिल्म की कहानी घूमती हैं। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरी पड़ी हैं।
2. खुफीया: यह फिल्म अमर भूषण के उपन्यास Escape to Nowhere से प्रेरित है.जिस में RWA के ऑफिस से कोई दुश्मन देशों को जानकारी पंहुचा रहा था जिस से देश के लिए खतरा पैदा हो जाता है। राँ एजेंट कृष्णा यानि यानि तब्बू रवि मोहन यानि अली फ़जल पर शक है.अचानक से एक एजेंट गायब हो जाता है तथा विदेशी एजेंसीयाँ राँ में सेंध लगा देती है.लेकिन गद्दार कौन है ? जानने के लिए OTT मंच पर खुपिया जरूर देखे।
3. फाॅर्स -2: यह फिल्म भी देश के जासूसों के जीवन से प्रेरित होकर बनाई गई है। इस फिल्म में एक भारतीय ही दुश्मनो को देश की खुपियाँ जानकारी पंहुचा रहा हैं। इस घर के भेदी को ढूंढने का काम एसीपी यशवर्द्धन यानि की जॉन अब्राहम और रॉ एजेंट केके (सोनाक्षी सिन्हा) को मिलता है। आखिर कौन है वो और ऐसा क्यों कर रहा है? फाॅर्स 2 में इसी सवाल का जवाब ढूंढती है।
Read more: kangana Ranaut – Javed Akhtar Fight : मानहानि मुकदमे में घिरीं कंगना रनौत
4. जग्गा जासूस: इस फ़िल्म की कहानी जग्गा (रणबीर कपूर) और श्रुति (कैटरीना) के इर्द-गिर्द घूमती है। जग्गा एक अनाथ बच्चा है। उसके पिता जिन्होंने उसे गोद लिया है वे खो जाते हैं। उसके बाद वह अपने खोए हुए पिता की तलाश में निकल पड़ता है। इसी बीच उसे पता चलता है कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं है। अपने पिता की मौत का राज पता लगाने की कोशिस करता है जिसमे कैटरीना कैफ यानी श्रुति उसका साथ देती है। यह भी अच्छी जासूसी फिल्म है इसे OTT पर जरूर देखे।
5. मद्रास कैफे: सुजीत सरकार की मद्रास कैफ एक रॉ एजेंट पर बनी बेहतरीन फिल्म है। इस पॉलिटिकल थ्रीलर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे जॉन अब्राहम के करियर की इसे सबसे बेहतरीन फिल्म भी कहा जा सकता है। फिल्म में बारीकी से हर बात को पेश किया गया है और यह वास्तविक घटनाओ पर आधारित हैं। इसे भी आप जरूर देखे।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025