Donkey Route Real Story: अमेरिका जाने खतरों से खेलते हैं भारतीय
अपने देश से बाहर निकलने के लिए बहुत से लोग अवैध रूप से यात्रा करते हैं। जिस रास्ते से लोग इस अवैध यात्रा को करते हैं, उसे ‘डंकी रूट’ कहा जाता है। भारत से सबसे लोकप्रिय डंकी रूट का पहला पड़ाव लैटिन अमेरिकी देश तक पहुंचना है। अवैध तरीके यानी डंकी रूट अपनाकर विदेश जाने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अकेले अमेरिका में ही अवैध तरीके से जाने वालों की संख्या पांच साल में दो लाख के पार पहुंच चुकी है.
अमेरिकी सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच 96 हजार 917 भारतीयों को बगैर दस्तावेज के अमेरिका में एंट्री करते हुए पकड़ा गया था. इनमें से कुछ को हिरासत में ले लिया गया, किसी को वापस भेज दिया गया तो किसी को एंट्री ही नहीं दी गई. कोविड के बाद बॉर्डर दोबारा खुलने के बाद अमेरिका में बगैर वैध दस्तावेज के आने वाले भारतीयों की संख्या कई गुना बढ़ गई है.
लैटिन अमेरिका, ग्वाटेमाला, मेक्सिको और अमेरिकी सीमा
भारत से सबसे लोकप्रिय डंकी रूट का पहला पड़ाव किसी लैटिन अमेरिकी देश तक पहुंचना है। इक्वाडोर, बोलीविया और गुयाना जैसे देशों में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध है। ब्राज़ील और वेनेजुएला सहित कुछ अन्य देश भी आसानी से वीज़ा प्रदान कर देते हैं। ग्वाटेमाला इस रूट पर एक बड़ा केंद्र है। मेक्सिको में प्रवेश करने और अमेरिकी सीमा की ओर यात्रा जारी रखने के लिए प्रवासियों को यहां नए तस्करों को सौंप दिया जाता है। अब यहां से लुका-छिपी का खेल शुरू होता है, क्योंकि प्रवासियों को मैक्सिको से गुजरते समय कड़ी सुरक्षा से बचकर निकलना पड़ता है। एक बार मेक्सिको में प्रवेश करने के बाद, प्रवासियों को अमेरिकी सीमा तक पहुंचने के लिए खतरनाक इलाके और कठोर परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। यदि वे सफल होते हैं, तो वे अमेरिका में शरण या अन्य प्रकार की कानूनी स्थिति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
लिंक से मतलब मानव तस्करी के नेटवर्क
इक्वाडोर, बोलीविया और गुयाना जैसे देशों में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल है। ब्राजील और वेनेजुएला समेत कुछ अन्य देश भारतीयों को आसानी से पर्यटक वीजा दे देते हैं। एक प्रवासी का रूट इस बात पर भी निर्भर करता है कि उसके एजेंट के किन देशों में ‘लिंक’ हैं। यहां लिंक से मतलब मानव तस्करी के नेटवर्क से है। इस प्रकार लैटिन अमेरिकी देशों तक पहुंचना कठिन नहीं है। हालांकि, इसमें महीनों लग सकते हैं। पंजाब का एक व्यक्ति जो पिछले साल आठ महीने में अमेरिका पहुंचा था, उसका कहना है, “मेरे एजेंट ने हमें डेढ़ महीने तक मुंबई में रखा।
उन्होंने कहा कि वह ब्राजील में अपने संपर्कों से कुछ सिग्नल का इंतजार कर रहे हैं। अगर हम ब्राजील में ठहरते तो अधिक खर्च करना होता। कुछ एजेंट दुबई से मेक्सिको के लिए सीधे वीज़ा की व्यवस्था करते हैं। हालांकि, इसमें लोकल अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए जाने का खतरा अधिक होता है, इसलिए सीधे मेक्सिको में उतरना सुरक्षित नहीं माना जाता है। यही वजह है कि अधिकांश एजेंट अपने ग्राहकों को लैटिन अमेरिकी देश में ले जाते हैं। फिर वहां से कोलंबिया ले जाते हैं। जो देश अमेरिकी से जितना करीब होता है, उसके लिए भारत से वीजा प्राप्त करना उतना ही मुश्किल होता है।
रास्ते में पड़ता है एक खतरनाक जंगल
कोलंबिया से प्रवासी पनामा में प्रवेश करते हैं। दोनों देशों के बीच एक खतरनाक जंगल (डेरियन गैप) पड़ता है, जिसे प्रवासियों को पार करना होता है। उस जंगल में कई तरह के जोखिमों सामना करना पड़ता है, जैसे- साफ पानी की कमी, जंगली जानवर और कई क्रिमिनल गैंग, आदि। जंगल में प्रवासियों को डकैती और यहां तक कि बलात्कार का भी सामना करना पड़ सकता है। यहां होने वाले अपराध दर्ज नहीं किए जाते हैं, इसलिए कभी किसी सजा भी नहीं मिलती। यदि सब कुछ ठीक रहा तो यात्रा में आठ से दस दिन लग जाते हैं। इस बीच यदि किसी प्रवासी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए घर भेजने का कोई तरीका नहीं है।
ग्वाटेमाला इस रूट पर एक बड़ा कोऑर्डिनेशन सेंटर। मेक्सिको में प्रवेश करने और अमेरिकी सीमा की ओर यात्रा जारी रखने के लिए ग्वाटेमाला में प्रवासियों को नए एजेंट्स (तस्कर भी कह सकते हैं) को सौंप दिया जाता है। यहां शुरू होता है सरकारी एजेंसियों के साथ लुकाछिपी का खेल। गुरदासपुर के 26 वर्षीय गुरपाल सिंह की इस साल एक ऐसी ही अवैध यात्रा के दौरान मैक्सिको में बस दुर्घटना में मौत हो गई। पंजाब में अपनी बहन को आखिरी कॉल में उन्होंने बताया कि उन्हें मैक्सिकन पुलिस ने रोक लिया है और वे भागने के लिए जल्दबाजी में बस ले रहे हैं। जब बस दुर्घटनाग्रस्त हुई तब भी बहन कॉल पर थी। परिवार को उनकी मौत की सूचना मिलने में एक सप्ताह लग गया। गुरदासपुर के सांसद सनी देयोल ने गुरपाल का शव वापस लाने में मदद की थी।
3,140 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगी
पनामा के जंगल से बचने के लिए कोलंबिया से एक और मार्ग है जो सैन एन्ड्रेस से शुरू होता है। लेकिन यह ज्यादा सुरक्षित नहीं है। सैन एन्ड्रेस से प्रवासी मध्य अमेरिका के देश निकारागुआ के लिए नाव लेते हैं। अवैध प्रवासियों के साथ मछली पकड़ने वाली नावें सैन एन्ड्रेस से लगभग 150 किलोमीटर दूर ‘फिशरमैन के’ तक जाती हैं। वहां से प्रवासियों को मैक्सिको की ओर आगे बढ़ने के लिए दूसरी नाव पर शिफ्ट किया जाता है।
संयुक्त राज्य अमेरिका और मेक्सिको को अलग करने वाली 3,140 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगी हुई है, जिसे प्रवासियों को कूदकर पार करना पड़ता है। कई लोग खतरनाक रियो ग्रांडे नदी को पार करना चुनते हैं। हालांकि, अक्सर सीमा पार करते समय अमेरिकी अधिकारी प्रवासियों को हिरासत में ले लेते हैं। फिर उन्हें शिविरों में रखा जाता है। अब, उनका भाग्य इस बात पर निर्भर करता है कि अमेरिकी अधिकारी उन्हें शरण के लिए उपयुक्त पाते हैं या नहीं।
15 से 40 लाख के बीच खर्च
एक औसत डंकी रूट का खर्च 15 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच हो सकता है। लेकिन कई बार इसकी कीमत 70 लाख रुपये तक भी हो जाती है। कुछ एजेंट अधिक पैसे के बदले में कम परेशानी वाली यात्रा का वादा करते हैं। भारत में एजेंट्स के संबंध अमेरिका तक के तस्करों से हैं। यदि किसी कारण से, भारतीय एजेंट भुगतान करने में विफल रहते हैं, तो इसका मतलब प्रवासी की जान भी जा सकती है। परिवार अक्सर किश्तों में भुगतान करते हैं।
अमेरिका में शरण पाने के लिए अपनी फाइल क्लियर होने का इंतजार कर रहा एक ट्रक ड्राइवर बताता है, “मैंने तीन किस्तों में भुगतान किया था। पहली किस्त यात्रा शुरू करने से पहले दी। फिर कोलंबिया पहुंचने के बाद। आखिरी किस्त अमेरिकी सीमा के पास पहुंचने पर दिया। अगर मेरे माता-पिता भुगतान करने में विफल रहे होते, तो मेक्सिको में तस्करों ने मुझे गोली मार दी होती।”
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025