Celery Juice benefits:क्यों सेहत के लिए है वरदान सेलरी जूस
Celery Juice benefits: सर्दियों में खुद को सेहतमंद रखने के लिए लोग कई सारी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते है. सेलेरी इन्ही में से एक है जिसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने पर हम कई सारे फायदे प्राप्त कर सकते हैं। इस जूस का सेवन सही मात्रा में आप रोजाना भी कर सकते हैं। आइये जानते है सेलेरी से मिलने वाले फायदों के बारे में।
स्वस्थ और दिनभर तरोताज़ा आखिर कौन नहीं रहना चाहता, परन्तु इसके लिए बहुत जरुरी है कि हमारे दिन की शुरुआत अच्छे से हो औरअच्छी शुरुआत के लिए नाश्ते का अच्छा होना भी जरुरी हैं। इसके अलावा अगर हम अपनी डाइट में जूस को शामिल करते है तो हमे इसके बहुत सारे फायदे मिलते हैं।
इन्हीं में से एक है सेलरी जूस। सेलरी जूस या अजवाइन का रस कैलोरी में बहुत कम होता है और यह एक कमाल की हाइड्रेटिंग ड्रिंक है। इसके साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं.विशेषकर सर्दियों के लिए इसका सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। जो स्वास्थ्य को कई शानदार फायदे देते हैं। अजवाइन का जूस शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी कारगर माना जाता है। तो चलिए बताते है सेलेरी जूस पिने के फायदों के बारे में।
1. सेलेरी जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स होते है :
सेलेरी जूस विटामिन और मिनरल्स का बहुत अच्छा स्रोत है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसमें विटामिन ए,ई,के,बी-6 ,बी -9 और विटामिन- सी के अलावा कई अन्य पोषण तत्व भी पाए जाते हैं, जो हमारे दिल के लिए बहुत अच्छे होते हैं।यह जूस हमारे स्वस्थ के लिए बहुत लाभकारी हैं।
2. हृदय संबंधित बीमारियों से बचाव:
सेलेरी में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता करता है, जिन से हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। अपने दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए ब्लड प्रेशर का हेल्दी लेवल पर बने रहना बेहद जरूरी है।जो हमारी हृदय संबंधित बीमारियों से बचाव करने के लिए मदद कर सकते हैं।
3. एंटी-ऑक्सीडेंट्स का हैं बेहतरीन स्रोत:
सेलेरी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर में सूजन होने से बचाते हैं. इसमें मौजूद कैफिक एसिड, पी- क्यूमैरिक एसिड और फेरुलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सिडेंट का खजाना है जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं।
4. स्वस्थ वजन बनाये रखने में मिलती है मदद :
आज कल के खानपान के कारण कई लोग मोटापे के शिकार हो रहे अतः वे अपना वजन कम करने के लिए बहुत कुछ करते है ऐसे में उन्हें सेलेरी के जूस को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल सेलेरी में कम कैलोरी होती है और इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जिससे आपको भूख कम लगती है या फिर लंबे समय तक भूख नहीं लगती जिस से आप को स्वस्थ वजन बनाये रखने में मदद मिलती हैं।
Read more: High Blood Pressure: घर पर ही कुछ बातों का ध्यान रख कर करें हाई ब्लड प्रेशर को कन्ट्रोल
5. इंफ्लेमेशन को कम करने में सहायक:
सेलेरी में मौजूद फ्लावोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स, जो इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इंफ्लेमेशन अक्सर हृदय समस्याओं का कारण बनता है, और सेलेरी जूस का सेवन इसे कम करने में सहायक हो सकता है।
सेलेरी जूस सर्दियों के लिए एक अद्भुत और पौष्टिक पेय है जो हमें विभिन्न बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले पोषण तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स सर्दियों के लिए उपयुक्त हैं। हालांकि, यह याद रखना जरुरी है कि इसका सही मात्रा में सेवन करना महत्वपूर्ण है और इसे सुरक्षित रूप से उपयोग करना चाहिए। सेलेरी जूस का सेवन आपको डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही करना चाहिए। इसके साथ ही, स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम भी हमे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता हैं।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025