Yoga For Back Pain Relief: कमर और पीठ दर्द से परेशान, तो करें इन
योगासनों का अभ्यास
योगासनों का अभ्यास
Yoga For Back Pain Relief : हम अक्सर अपने आसपास लोगों को कमर दर्द की शिकायत करते सुनते
हैं। और इनमे लगभग सभी उम्र वर्ग के महिला और पुरुष दोनों होते हैं। कमर दर्द और पीठ दर्द की शिकायत
अधिकतर सर्दियों में बढ़ जाती है। खासकर बुजुर्गों का सर्दियां आते ही न केवल कमर और पीठ का दर्द
बढ़ता है बल्कि शरीर के अन्य जोड़ों में भी दर्द की शिकायत होने लगती है। जिसकी वजह ठण्ड और सर्दियों में
होने वाली जीवनशैली है। इसीलिए सलाह दी जाती है कि जितना हो सके शारीरिक रूप से एक्टिव रहे और
बाहर टहलने नहीं जा सकते तो घर पर ही रहकर थोड़ी चहलकदमी करते रहे। इसके अतिरिक्त भरपूर मात्रा में
धूप लेना लाभकारी होता है । साथ ही सर्दियों में होने वाले कमरदर्द (Yoga For Back Pain Relief) और
जोड़ों के दर्द से बचाव के लिए आप कुछ योगासनों का सहारा ले सकते हैं।
Yoga For Back Pain Relief
समय के साथ साथ लोगों की जीवनशैली और खान पान में आये बदलाव ने बहुत कुछ बदल कर रख दिया
है। जिसका प्रभाव अब सबके स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। आज जबकि अधिकतर लोगों के पास समय
की बहुत कमी होती हैं और इस दौड़भाग भरी जिंदगी में उनके पास खाने तक का वक्त नहीं होता है। फिर
ऐसे में फटाफट खाने के लिए मिलने वाले आहारों में पौष्टिकता की कमी होती है। और उस पर कई लोगों
का दिनभर बैठने का काम, जो एक समय बाद कमर, पीठ और जोड़ों के दर्द के रूप में दीखता है। ऐसे में न
सिर्फ खान पान पर ध्यान देना चाहिए बल्कि योगासनों के अभ्यास को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना
चाहिये। इससे काफी हद तक आप अपने शरीर की देखभाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन योगासनों के
बारे में –
भुजंगासन
भुजंगासन : जैसा की इसके नाम से ही समझ सकते हैं की इसमें भुजंग अर्थात फन उठाये सर्प जैसी आकृति
बनती है। इसे अंग्रज़ी में Cobra Pose भी कहा जाता है। भुजंगासन को नियमित करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत
होती है, इसमें लचीलापन भी आता है। पीठ की मांसपेशिया मजबूत होती हैं और सक्रियता बढ़ती है। तनाव
और थकान जैसी समस्या में भी आराम मिलता है। इससे सायटिका, मधुमेह, अस्थमा, स्लीप डिस्क,
थायरॉइड, पाचन आदि में फायदा मिलता है।
सेतुबंधासन
सेतुबंधासन करते समय शरीर की मुद्रा सेतु अर्थात पुल (Bridge) जैसी बनती है। इसी कारण इसे Bridge
Pose भी कहा जाता है। सेतुबंधासन पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ साथ आराम भी देता है।
पीठ, छाती व गर्दन में खिंचाव लाता है लाता है। साथ ही उच्च रक्त चाप, अस्थमा, ऑस्टियोपोरोसिस व
साइनस जैसी समस्याओं में भी आराम देता है। नियमित रूप से करने में महिलाओं को मासिक धर्म व
रजोनिवृति के दौरान होने वाली परेशानियों व दर्द में राहत देता है। कृपया ध्यान दें की महिलायें इस दौरान
आसनों को करने से बचे। अधिक जानकारी के लिए आप योग ट्रेनर से मार्गदर्शन अवश्य लें ।
धनुरासन
धनुरासन करते समय शरीर की आकृति खिंचे हुए धनुष के समान हो जाती है, जिस वजह से इसे धनुरासन के नाम
से जानते हैं। इस आसान को करने से न केवल रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है बल्कि लचीलापन भी आता है। ये बढ़े
हुए ये आसान बढ़े हुए पेट को कम करने में भी मदद करता है। सर्वाइकल, स्पोंडोलाइटिस, कमर दर्द एवं उदर रोगों
से पीड़ित व्यक्ति को भी इससे फायदा मिलता है। महिलाओं को भी मासिक धर्म से जुडी परेशानियों से आराम
मिलता है। इसके अतिरिक्त यूरिनरी डिसऑर्डर में भी ये लाभकारी है।
मार्जरासन
इसे कैट काऊ पोज़ के नाम से भी जानते हैं। इस आसान को करने से गर्दन, कंधे, कमर और पीठ में है
जिससे पीठ दर्द में आराम मिलता है। इस आसान को करने से पाचन संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं।
बॉडी में रक्त प्रवाह भी बढ़ता है और पेट की चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है। इससे मन शांत होता है
और थकान और स्ट्रेस में भी कमी आती है।
आज इस लेख के माध्यम से आप ने कमर और पीठ दर्द में आराम पहुंचाने वाले योगासनों के बारे में जाना।
इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आप को अवश्य लाभ होगा। कृपया ध्यान दें – योगासनों को करने
से पहले आप अपनी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से किसी रजिस्टरड योग ट्रेनर अथवा डॉक्टर से अवश्य परामर्श
लें।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024