Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: यहां देखें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: पूरी दुनिया के इतिहास में 22 जनवरी 2024 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। ये दिन सभी के लिए बहुत ही खास और ऐतिहासिक होने वाला है सभी भारतीय और रामभक्त इस दिन और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। ये बात तो शायद आप जानते ही होंगे कि अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि में 70 एकड़ भूमि पर बने भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस दिन का सभी भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय
जाने राम मंदिर में 16 से 22 जनवरी तक का शेड्यूल
पहला दिन-16 जनवरी
आपको बता दें कि राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह की रस्में आज से शुरू होगी। मंदिर ट्रस्ट द्वारा नियुक्त यजमान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र प्रायश्चित समारोह का संचालन करेगा, इतना ही नहीं इसके साथ ही सरयू नदी के किनारे दशविध स्नान, विष्णु पूजा और गाय का तर्पण किया जाएगा।
दूसरा दिन-17 जनवरी
आपको बता दें 17 जनवरी को रामलला की मूर्ति लेकर जुलूस अयोध्या पहुंचेगा। मंगल कलश में सरयू का जल लेकर भक्त राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे।
तीसरा दिन-18 जनवरी
तीसरा दिन यानी 18 जनवरी को गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण और वास्तु पूजा के साथ औपचारिक अनुष्ठान शुरू होंगे।
Read more: Ayodhya Ram Mandir: 11 दिन का विशेष अनुष्ठान से दैवीय चेतना जगाएंगे मोदी
चौथा दिन-19 जनवरी
19 जनवरी को पवित्र अग्नि जलाई जाएगी, उसके बाद ‘नवग्रह’ की स्थापना और ‘हवन’ किया जाएगा।
पांचवां दिन-20 जनवरी
बता दें राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह को 20 जनवरी को सरयू के जल से स्नान कराया जाएगा, जिसके बाद वास्तु शांति और ‘अन्नाधिवास’ अनुष्ठान होगा।
छठवां दिन-21 जनवरी
21 जनवरी को रामलला की मूर्ति को 125 कलशों से स्नान कराया जाएगा और उसके बाद उन्हें आराम करने दिया जाएगा।
सातवां दिन- 22 जनवरी
22 जनवरी के दिन यानी मुख्य “प्राण प्रतिष्ठा” समारोह के दिन दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा, जिसके बाद राम लला की मूर्ति का वापस से अभिषेक कराया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक समारोह में 150 देशों के भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024