IIT Suicide Case:जाने पीएचडी छात्रा प्रियंका जायसवाल ने क्यों ली अपनी जान
IIT Suicide Case: कानपुर के एक हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर खुद की जान लेने वाली पीएचडी की छात्रा प्रियंका जायसवाल एक दिन पहले तक बिल्कुल ठीक ठाक थ। बुधवार रात को प्रियंका जायसवाल ने अपने माता-पिता से बात की थी। पिता ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि उसने मां से कहा था कि सुबह सात बजे उठा देना, नाश्ता करने में देर हो जाती है।
प्रियंका के कॉल न उठाने पर घर वालो ने आईआईटी प्रशासन किया सूचित
सुबह जब प्रियंका की मांने उन्हें फोन किया, तो बेटी ने कॉल ही नहीं उठाई। इसके बाद आईआईटी प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है। प्रियंका की आत्महत्या से उनके साथ रहने वाले बच्चे भी सदमे में हैं। प्रियंका के साथ पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं का कहना है कि उन्होंने अभी ही 29 दिसंबर को ही प्रवेश लिया था। ऐसे में उनके ऊपर किसी प्रकार का पढ़ाई का कोई दबाव भी नहीं था।
जाने कौन कौन था प्रियंका के परिवार में
आपको बता दें कि पुलिस के मुताबिक , प्रियंका की दो बहने थी। उसने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी से एमटेक किया था। प्रियंका की गेट रैंकिंग अच्छी होने के कारण उन्हें कानपुर आईआईटी में दाखिला मिला था। वह पढ़ने में होशियार थी। प्रियंका के साथ पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि जल्द दाखिला लेने की वजह से अन्य छात्रों से मिक्स नहीं हो पाई थी।
फंदे से लटक रहा था शव, गिरी पड़ी थी मेज
सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार एसीपी ने बताया कि दरवाजा तोड़ने के बाद पुलिस टीम जब अंदर आई, तो प्रियंका का शव फंदे से लटक रहा था। मेज गिरी पड़ी थी। ऐसे में साफ है कि प्रियंका ने फंदे से लटकने के लिए टेबल का सहारा लिया था। कमरे में बेड के अलावा एक टेबल, रजाई-गद्दा, एक बैग और कुछ कॉपी-किताबें रखी थीं। फोरेंसिक टीम ने पूरे कमरे को खंगाला, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
Read more: Success Story of farmer’s daughter: किसान की बेटी की पहले ही अटेम्प्ट में ऊंची उड़ान
ऑनलाइन मंगाई थीं दो रस्सियां
आपको बता दें कि प्रियंका ने ऑनलाइन दो रस्सियां मंगाई थीं। ये रस्सियां किसी काम के लिए मंगाई थीं या आत्महत्या करने के लिए ही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता से फोन पर आत्महत्या का कारण जानने का प्रयास किया गया, लेकिन वे कुछ बता नहीं पाए।
काउंसलिंग सेशन में छात्रा ने नहीं किया किसी परेशानी का जिक्र
आपको बता दें प्रियंका की क्लास चार जनवरी 2024 से शुरू हुईं। क्लास शुरू होने से पहले काउंसलिंग सेशन हुआ था। मोटिवेशनल स्पीच के साथ छात्रों को संस्थान और नए प्रवेश की जानकारी दी गई थी। उस दौरान भी प्रियंका ने अपनी परेशानी काउंसलर से साझा नहीं की।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024