Jaipur Basement Accident- भर गया पानी, 3 की मौत,
Jaipur Basement Accident: दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में हुए हादसे बाद राजस्थान के जयपुर में वैसी ही एक घटना सामने आई। जयपुर में एक घर के बेसमेंट में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई है। करीब 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद गुरुवार दोपहर 12 बजे तीनों के शवों को बाहर निकाला गया। घटना विद्याधर नगर इलाके के ध्वज नगर वार्ड नंबर 5 की है। यहां सड़क का निर्माण मकान से काफी ऊपर होने के कारण पानी भर गया। एसीपी अशोक चौहान ने बताया कि 25 साल पहले बिहार के आरा निवासी अशोक सैनी और बैजनाथ सैनी ने ध्वज नगर में प्लॉट नंबर 94-95 लिया था।
यहां पर उन्होंने मकान बनाया था। समय के साथ सड़क बनी। सड़क इतनी बनी की उनका दो मंजिला मकान बेसमेंट बन गया। इस कॉलोनी में सभी घरों की यही स्थिति है। बुधवार रात को बारिश आने से अशोक के घर के पीछे वाले मकान में पानी भरा। इससे दीवार टूटी और एकाएक सड़क का पानी पीछे और आगे से उनके घर में घुस गया। इस दौरान अशोक की बेटी पूजा सैनी और दोहिती सैनी बेसमेंट में सो रही थी|
बाहर निकलने का मौका नहीं मिला
बेसमेंट में पानी भरने से दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उनकी मौत हो गई। वहीं, अशोक के घर के बाद पानी बैजनाथ के घर में घुसा, जहां पर बैजनाथ का 23 साल का लड़का कमल सो रहा था। बेसमेंट में भरे पानी से उसकी भी मौत हो गई। दो मंजिला घर सड़क से महज 6 फीट ऊंचाई पर है, जो करीब 20 फीट का है। घर में 15 फीट तक पानी भर गया था। अशोक और बैजनाथ जयपुर में फैक्ट्री में काम करते हैं।
Read more: Narendra Modi: दुनिया में सबसे ज्यादा सम्मानित नरेंद्र मोदी
घटना के 3 घंटे बाद पहुंची सिविल डिफेंस की टीम
पड़ोसी दिनेश माली ने बताया- बुधवार देर रात करीब 2।30 बजे पानी घर में घुसना शुरू हुआ था। करीब तीन घंटे तक लोगों ने इंतजार किया। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। सुबह साढ़े 5 बजे सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। बेसमेंट से पानी को बाहर निकालने के लिए पंप लगाया। सिविल डिफेंस के महेश चौधरी ने बताया कि इस कॉलोनी में सड़क का निर्माण काफी ऊपर तक हो गया है। इससे मकान बेसमेंट में तब्दील हो गए। इसके कारण यहां पर पानी भरा। यहां पुराने मकान हैं, उनकी हालत जर्जर है। मकान रोड से काफी अधिक नीचे होने के कारण कॉलोनी का पानी भर गया। इससे कुछ लोग तो बाहर निकल सके। कुछ समय पर बाहर नहीं निकले।
सीएम ने की मदद की घोषणा
घटना के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसमें 4 लाख रुपए आपदा राहत कोष से दिए जाएंगे। वहीं एक लाख रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिए जाएंगे। हादसे के बाद दिल्ली एमसीडी प्रशासन की ओर से कोचिंग सेंटर के पास से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी के साथ नगर की टीम ने बेसमेंट से संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रशासन की ओर से करीब 75 कोचिंग केंद्रो को नोटिस दिए जा चुके हैं। 35 केंद्रों को बंद किया गया है और 25 संस्थाओं को सील कर किया गया है।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025