Neel Acharya Death Mystery: जानिए प्रतिभाशाली छात्र की मौत पर क्या कहा अमेरिकी विश्वविद्यालय ने
Neel Acharya Death mystery :अमेरिका के इंडियाना राज्य में स्थित प्रतिष्ठित पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला एक भारतीय मूल का छात्र जो पिछले हफ्ते से लापता होने के बाद विश्वविद्यालय के परिसर में मौरिस जे. जुक्रो प्रयोगशाला की इमारत के बाहर मृत पाया गया है। अमेरिका में एक काउंटी के कोरोनर ने नील की मौत की पुष्टि की हैं।
छात्र की पहचान नील आचार्य के रूप में की हुई हैं। नील आचार्य की मौत की खबर सुन कर उसके दोस्त और शिक्षक सदमे में हैं। फॉक्स 59 समाचार चैनल ने कोरोनर का हवाला देते हुए बताया कि पर्ड्यू के परिसर में मौरिसज़ुक्रो प्रयोगशाला के बाहर एक छात्र का मृत शरीर पाया गया। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस प्रमुख क्रिस क्लिफ्टन ने द एक्सपोनेंट को बताया कि उन्हें सोमवार को डीन ऑफ स्टूडेंट्स के कार्यालय से नील की मृत्यु की पुष्टि करने वाला एक ईमेल प्राप्त हुआ।
ईमेल में लिखा हुआ था, ‘बहुत दुख के साथ आपको सूचित किया जाता हैं कि हमारे छात्रों में से एक, नील आचार्य का निधन हो गया हैं। कोरोनर कैरी कॉस्टेलो ने कहा कि पीड़ित परिवार और मित्रों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।
क्लिफ्टन ने आगे कहा कि नील शैक्षणिक रूप से एक प्रतिभाशाली छात्र था. नील ने कंप्यूटर विज्ञान और डेटा विज्ञान में डिग्री हासिल की थी और वह जॉन मार्टिंसन ऑनर्स कॉलेज में पढ़ता था. क्लिफ्टन ने अमेरिका के स्थानीय ‘पर्ड्यू एक्सपोनेंट’ अखबार को बताया कि उन्हें ‘डीन ऑफ स्टूडेंट्स’ के कार्यालय से नील की मृत्यु होने का पुष्टि करने वाला ईमेल प्राप्त हुआ हैं।
नील को आखरी बार टेक्सी ड्राइवर के साथ
देखा थानील के दोस्तों और रूममेट का कहना है कि नील एक बहुत अच्छा इंसान था और सब लोग उसकी बहुत तारीफ़ करते थे। मृतक नील की मां गौरी आचार्य ने बताया कि, उनके बेटे को आखिरी बार एक टेक्सी ड्राइवर ने देखा था, ड्राइवर ने नील को पर्ड्यू विश्वविद्यालय में छोड़ा था। एक्स पर लिखी गई पोस्ट में, नील की माँ ने मदद की गुहार लगते हुए कहा था कि हमारा बेटा नील आचार्य कल यानि 28 जनवरी से लापता है।
वह अमेरिका में पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ता हैं। नील को आखिरी बार टेक्सी ड्राइवर ने देखा था। हम उसके बारे में जानकारी इकठा करने की कोशिस कर रहे हैं। यदि आप लोग नील के बारे में कुछ भी जानते हैं, तो कृपया करके हमारी मदद करें।’ पोस्ट का जवाब देते हुए शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह पर्ड्यू विश्वविद्यालय के अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव समर्थन और मदद प्रदान करेंगे।
Read more: Kota Student Suicide: मैं सबसे खराब बेटी हूं…कोटा में छात्रा ने किया सुसाइड
नील आचर्य की मौत की सही वजह अभी तक पता नहीं लग पाई है
नील आचर्य की मौत की छानबीन स्थानीय पुलिस के द्वारा की जा रही है परन्तु अभी तक मौत की असल वजह सामने नहीं आई हैं। नील की मौत की यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब एक खबर सुर्खियों में है कि अमेरिका में जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में एक बेघर नशेड़ी ने 25 वर्षीय भारतीय मूल के छात्र के सिर पर लगभग 50 बार हथौड़े से हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024