Nishikant Dubey-KC Venugopal – ‘टूल किट’ हैं वेणुगोपाल, भाजपा का दावा
Nishikant Dubey-KC Venugopal: संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के सदस्य निशिकांत दुबे ने समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल पर केंद्र सरकार को बदनाम करने और देश के वित्तीय ढांचे तथा अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए बेबुनियाद मुद्दे उठाने का आरोप लगाया है। भाजपा के सांसद दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को वेणुगोपाल के खिलाफ पत्र लिखकर आरोप लगाया कि वह अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए एक ‘टूल किट’ के हिस्से के रूप में काम कर रहे हैं।
कामकाज की समीक्षा करने का निर्णय
दुबे ने वेणुगोपाल पर यह आरोप ऐसे समय में लगाए हैं जब ऐसी खबरें सामने आई हैं कि समिति सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच को तलब कर सकती है, जिन पर अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा पेशेवर अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। इस बीच, पीएसी ने देश के शीर्ष नियामक प्राधिकरणों के कामकाज की समीक्षा करने का निर्णय लिया है तथा सेबी और ट्राई के प्रमुखों को 24 अक्टूबर को बुलाया है। दुबे ने नौ सितंबर को वेणुगोपाल के कथित ‘असंवैधानिक और तिरस्कारपूर्ण’ आचरण के खिलाफ बिरला को पत्र लिखा था। संयोगवश, पीएसी ने चार अक्टूबर को निर्णय लिया कि बुच को 24 अक्टूबर को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाए।
Read more: PM Narendra Modi: मोदी ने राज्य को दी 23 हजार करोड़ की सौगात
राजनीतिक प्रेरणा मिल रही है
दुबे के कड़े शब्दों वाले पत्र से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि समिति में बहुमत में मौजूद सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग के सदस्य नियामक को मुश्किल में डालने के वेणुगोपाल के किसी भी कदम का विरोध कर सकते हैं। दुबे ने दावा किया कि लोकसभा चुनावों के जरिए देश के मतदाताओं द्वारा कांग्रेस को विपक्ष में बैठने के लिए ‘मजबूर’ किए जाने के बाद समिति के अध्यक्ष को ऐसा करने की राजनीतिक प्रेरणा मिल रही है। कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने दुबे के इन आरोपों को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
भारत के विकास को पचा नहीं पा रही दुनिया
दुबे ने कहा कि दुनिया के विभिन्न देश, जो भारत के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं, उन्होंने सेबी जैसे महत्वपूर्ण संगठनों को भ्रष्ट बताकर भारत की वित्तीय संरचना और अर्थव्यवस्था पर हमला करके इसे बदनाम करने के लिए एक ‘टूल किट’ तैयार किया है। उन्होंने दावा किया कि हिंडनबर्ग जैसी विदेशी कंपनी द्वारा बुच के खिलाफ लगाए गए अपुष्ट आरोप इसी अभियान का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इस ‘टूलकिट’ का ‘इंडिया चैप्टर’ सक्रिय हो गया है।
Read more: Cylinder On Track: रेलवे पटरी पर गैस सिलेंडर, मचा हड़कंप
असंवैधानिक और तिरस्कारपूर्ण कार्य
इस बार भी, सेबी प्रमुख के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च नामक एक विदेशी संस्था द्वारा अपुष्ट आरोप लगाए गए हैं, जो देश के व्यापारिक घरानों, महत्वपूर्ण पदाधिकारियों और वित्तीय संस्थानों को निशाना बनाने के लिए कुख्यात है। भाजपा नेता ने वेणुगोपाल पर ‘सेबी प्रमुख के खिलाफ समिति द्वारा जांच की घोषणा करने का असंवैधानिक और तिरस्कारपूर्ण कार्य’ करने का भी आरोप लगाया, जो संवैधानिक प्रावधानों के विरुद्ध है तथा संसदीय नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। दुबे ने बिरला से कहा,‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप श्री के।सी। वेणुगोपाल को उपरोक्त ‘टूल किट’ की कठपुतली बनने से रोकें और उन्हें लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में अपने पद का दुरुपयोग न करने दें। ”
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025