Weather Report: कोहरे के कारण यातायात के साधनों की आवाजाही पर भी असर हो रहा हैं
Weather Report : इस समय उत्तर भारत के लगभग हर इलाके में ठंड और कोहरे का सितम जारी है जिस से हर कोई बहुत परेशान हैं। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में लोगों को ठंड से फिलहाल अभी कोई राहत मिलती नहीं दिख रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान,उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है जिस वजह से ट्रेने और फ्लाइट्स अपनी तय समय से लेट चल रही हैं। ट्रेन और फ्लाइट्स में देरी के कारण यात्रियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। कई जगह पर तो यात्रियों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है या फिर पूरी रात स्टेशन पर ही बितानी पड़ रही हैं। ट्रेन और फ्लाइट्स के अलावा भी बाक़ी सारे वाहन चालकों को भी कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चलाते समय कई सारी दिक्तो का सामना करना पड़ रहा हैं। कम विजिबिलिटी के कारण कई जगहों पर एक्सीडेंट भी हुए हैं।
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते लोगों को कई सारी सेहत से संबंधित समस्याओ का सामना करना पड़ रहा हैं। कई लोगो की तो ठंड के कारण हाथ -पैरो में सूजन भी हो गई हैं। उतर बाहर में जारी कड़ाके की ठंड के कारण स्कूली बच्चो को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बच्चो के लिए कड़ाके की ठंड में स्कूल जाना भारी पड़ रहा हैं। ठंड के कारण बिहार सहित कई जगहों पर बच्चो की जान भी गई हैं।
जानिए कोहरे और ठंड के बारे में
दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 29 जनवरी को शाम 4 बजे 356 था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार, मंगलवार को इसके ‘गंभीर’ श्रेणी (एक्यूआई 400 से ऊपर) तक पहुंचने की संभावना जताई हैं। अगर एक्यूआई 400 का आंकड़ा पार करता है, तो ऐसे में दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सख्त प्रतिबंध लागू करने की आवश्यकता पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान विभाग की जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मध्यम कोहरा और राजस्थान, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहने आशंका हैं।
Read more: Procrastination: बदलें काम को कल पर टालने की आदत, हो सकती है नुकसानदेह, ऐसे करें इसे मैनेज
विजिबिलिटी के बारे में भी जाने
विजिबिलिटी की बात करें तो कई राज्यों में लोगों को आगे भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विजिबिलिटी कम होने के कारण देश भर में कई सारी फ्लाइट्स और ट्रेनों पर इसका असर देखने को मिल रहा हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली आने वाली कई लगभग 19 ट्रेने अपनी तय समय से लेट चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब: पटियाला-200,अमृतसर-500; दिल्ली: पालम-200, सफदरजंग-500; राजस्थान: गंगानगर, जयपुर-500 प्रत्येक; उत्तर प्रदेश: बरेली, बहराईच, गोरखपुर -25 प्रत्येक, वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर -50 प्रत्येक; बिहार: पूर्णिया-25, पटना-200, गया, भागलपुर-500 प्रत्येक; मध्य प्रदेश: ग्वेलोर-200; ओडिशा: झारसीगुडा, पुरी-500 प्रत्येक; आंध्र प्रदेश: जिजयवाड़ा-500 विजिबिलिटी दर्ज हुई हैं।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024