White Dress: गर्मी से राहत दे, झुलसने से बचाए
आप मानें या न मानें त्योहारों में रंगों का एक खास महत्व है। इसमें भी अगर बात रंगों के इंद्रधनुषी पर्व होली की हो तब तो रंगों के इस महत्व की अनदेखी की ही नहीं जा सकती। यूं तो लोग होली के मौके पर अलग-अलग तरह के रंगों के कपड़े पहनते हैं। इनमें से ज्यादातर एथनिक यानी पारंपरिक होते हैं। हां, कुछ लोग टी-शर्ट और शॉर्ट पहनकर भी होली खेलते हैं लेकिन अगर आप में वाकई होली के उल्लास को फील करने की ख्वाहिश है तो सफेद रंग के कपड़ों में होली खेलें। युवतियों को तो खास तौर पर परियों जैसी फीलिंग के लिए एक बार सफेद ड्रेस में जरूर होली खेलनी चाहिए।
होली से पहले सर्दियां खत्म हो जाती हैं और गर्मियां शुरू हो जाती हैं। इस साल तो होली के पहले ही अच्छी खासी गर्मी पड़ रही है लेकिन बाकी सालों में भी होली के बाद ठंड नहीं रहती। इसलिए सफेद ड्रेस में होली खेलना बहुत आनंदायक एहसास होता है। यह रंग गर्मी से राहत देता है और धूप में हमारे एहसासों को झुलसने से बचाता है। इसलिए होली के रंग सफेद ड्रेस में बिखरें तो उससे अच्छा कुछ नहीं।
Read more: Housewife: महिलाएं आखिर कब तक बिना क्रेडिट करती रहेंगी घर के सारे काम? क्या समाधान है इस समस्या का ?
सुलह और सौहार्द का प्रतीक
रंगों की अपनी एक आध्यात्मिकता होती है। सफेद रंग का अपना आध्यात्मिक महत्व है। यह सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक है। यह जीवन का भी प्रतीक होता है। यही कारण है कि जीवनदान देने वाले डॉक्टर और सेहत सुधारने में मदद करने वाली नर्सें सफेद ड्रेस ही पहनती हैं। सफेद रंग पवित्रता का भी प्रतीक है। सफेद रंग सुलह और सौहार्द का भी प्रतीक है। यही कारण है कि जब दो सेनाओं के बीच युद्ध थमता है तो सफेद रंग का झंडा फहराया जाता है। सफेद रंग की ड्रेस पहनकर होली खेलने में यह शारीरिक और मानसिक उल्लास प्रदान करती है। इस कारण भी सफेद रंग की ड्रेस पहनना चाहिए।
Read more: Young Baby Love: छोटे बेबी से प्यार करेगा बड़ा बच्चा
दूसरे रंग की गरिमा को बरकरार
बुराइयां हमेशा काले रंग से चिन्हित की जाती हैं। बुराइयों का प्रतीक काला रंग होता है। होलिका दहन का प्रतीक भी बुराई पर अच्छाई की जीत है। इसलिए काले रंग की होलिका के जल जाने पर अच्छाई का प्रतीक सफेद रंग बचता है। इसलिए भी होली सफेद रंग की ड्रेस पहनकर खेलना चाहिए। वैसे इसका एक फायदा यह भी है कि सफेद रंग किसी भी रंग के साथ घुल मिल जाता है।
कई रंग इतने गर्वीले होते हैं कि उन पर किसी दूसरे रंग का असर ही नहीं होता। काला ऐसा ही रंग है। उस पर कितने रंग डाल दो, वह किसी भी रंग को अपनी उपस्थिति दिखाने का मौका नहीं देता जबकि सफेद एक ऐसा रंग है जो हर दूसरे रंग की गरिमा को बरकरार रखता है। सफेद ड्रेस पहनकर जब आप होली खेलती हैं तो आपकी ड्रेस में हर उस रंग को देखा और महसूसा जा सकता है क्योंकि सफेद हर दूसरे रंग को अपने में घुलने-मिलने की इजाजत देता है। सफेद रंग दूसरे रंगों की मौजूदगी को खत्म नहीं करता। इसलिए भी सफेद रंग की ड्रेस पहनना सही होता है।
Read more: Indian Tourism:2040 तक 80% लोगों को लगेंगे पंख
स्किन के लिए पर्फेक्ट
महिलाओं के लिए हो या पुरुषों के लिए, होली के संदर्भ में सफेद रंग बेहद क्लासी और बेहद पर्फेक्ट माना जाता है। यही वजह है कि सफेद रंग की ड्रेस पहनना सबको पसंद होता है। इसका एक वैज्ञानिक कारण भी है। सफेद रंग की ड्रेस स्किन के लिए पर्फेक्ट होती है। इसलिए सफेद रंग की ड्रेस पहनकर होली खेलना उत्सव का भरपूर आनंद लेना है।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025