Benefits of Mint: गर्मी से लड़ने की अद्भुत क्षमता रखती है ये आयुर्वेदिक औषधि
गर्मी के दिनों में अक्सर हर कोई डिहाइड्रेशन से परेशान है और कोई इन दिनों घर में घुसते ही सिरदर्द का रोना रो रहा है। जी हां, पुदीना इन सभी समस्याओं का एक ही हल है । पुदीना एक अद्भुत हर्बल है। यह गर्मी से होने वाली लगभग हर तरह की समस्याओं का निदान कर देती है। अगर आप गर्मियों में हर दिन सुबह या शाम दो गिलास पुदीने का पानी या पुदीने का शरबत पी लें (अगर डायबिटीज नहीं है) तो गर्मी से होने वाली सभी तरह की परेशानियों से छुट्टी मिल जायेगी। पुदीने में गर्मी से लड़ने की अद्भुत क्षमता तो है ही यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। धूप लगने से होने वाली कई परेशानियों का यह बिल्कुल तात्कालिक निदान देता है। गर्मियों में धूप से होने वाली सभी तरह की समस्याओं के निदान में पुदीना अहम भूमिका निभाता है।
बाहर के तापमान से बचाता
पुदीने की तासीर ठंडी होती है, यह हमें बाहर के तापमान से भी बचाता है और अंदर की गर्मी को भी निकालता है। पुदीने का पानी पीने से तुरंत थकान दूर होती है अगर किसी वजह से कुछ अपच हो गया है, तो तुरंत यह समस्या दूर हो जाती है। क्योंकि पुदीना में एंटीऑक्सीडेंट होता है, इसलिए यह हमारे पाचन को मिनटों में दुरुस्त कर देता है। पुदीना में सूदिंग प्रॉपर्टीज होती है इसलिए यह एलर्जी और अस्थमा से राहत देता है।

अगर बलगम श्वासनली में फंसा हुआ है तो पुदीना इसे निकालने में मदद करता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, इसलिए यह हमारे इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है। पुदीना हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और सांसों में मौजूद बीमार करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। इसलिए इसे विशिष्ट आयुर्वेदिक औषधि का दर्जा प्राप्त है।
Read more: Senior Citizen: कब बूढ़े हो गए पता ही नहीं चला ?
सांसों में ताजगी आए
पुदीने का इस्तेमाल कई तरह के माउथ फ्रेशनर और चुइंगम में भी किया जाता है। ये दोनो चीजें हमारी सांसों में ताजगी भरती हैं, लेकिन हम पुदीने का पानी पीएं तो यह हमारी सांसों में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। नियमित पुदीने का सेवन करने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। पुदीने में कई तरह के औषधीय गुणों के साथ-साथ भोजन को स्वादिष्ट बनाने का भी माद्दा होता है। पुदीना डालने के बाद कई व्यंजन बेहद स्वादिष्ट हो जाते हैं। लेकिन पुरुषों को ज्यादा पुदीना सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें पुरुषों के शरीर में पैदा होने वाले हार्मोन टेस्टोस्टोरोन का उत्पादन कम कर देने की क्षमता होती है। इसलिए आमतौर पर आयुर्वेद पुरुषों को ज्यादा पुदीना खाने की सलाह नहीं देता।
कफ और वात दोष में राहत
पुदीने के बहुत फायदे हैं, इसका नियमित सेवन कफ और वात दोष को कम करता है और भूख बढ़ाता है। पुदीने की ताजी पत्तियों को मसलकर मूर्छित व्यक्ति को सुंघाने से उसकी मूर्छा दूर हो जाती है। पेट के दर्द में तो पुदीना का अर्क, पुदीने का शर्बत और पुदीने के कई दूसरे उत्पाद रामबाण सरीखे हैं। प्रसव के समय पुदीने का रस पिलाने से प्रसव बहुत आसानी से हो जाता है। अगर बिच्छू ने या बर्र ने डस लिया है तो डसी गयी जगह में पुदीने का अर्क लगाएं यह बिच्छू या बर्र के डंक को अंदर से खींच लाएगा।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025