Happy Couple: समझ और सामंजस्य की यह डोर उम्रभर साथ चलती
रिश्तों के रंग बेहद खूबसूरत होते हैं। अनचाही उलझनें ही इसके रंग फीके करती हैं। चाहे मायके-ससुराल के रिलेशन हों या दोस्त और सहकर्मी के। सभी एक स्नेह और सहयोग की अनदेखी डोर से बंधे होते हैं। समझ और सामंजस्य की यह डोर उम्रभर साथ चलती है। आइए, जानते हैं इस डोर को संभालने रखने के तरीके:-
डोर थामें न कि बांधें
स्नेह की डोर प्यार और लगाव के धागे में बंधती है। रिश्तों की यह डोर सुलझी रहे, तो सहजता और स्नेह बने रहते हैं वरना स्नेह और साथ की उड़ान वाले सभी रिश्ते पीछे छूटने लगते हैं। दूरियां बढ़ने लगती हैं। बातचीत की कड़ियां टूटने लगती हैं। कभी-कभी ऐसी उलझनों से रिश्ते में हमेशा के लिए गांठ पड़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि इस डोर से एक-दूसरे को थामने की सोचें, न कि बांधने की।
दखलंदाजी को करें डिलीट
रिश्तों को उलझनों से बचाने के लिए सभी को अपना-अपना आसमान चुनने दें क्योंकि सबकी अपनी एक जिन्दगी है। अपनी सोच है। पसंद-नापसंद है। इसमें बेवजह की दखल दूरियां ही बढ़ाती हैं। इसीलिए हर रिश्ते से जुड़े ऐसे पहलुओं को समझें। इसके लिए उनके मन की सुनें और समझें। करीबी रिश्तेदार हों, कलीग हों या दोस्त। सलाह, समझाइश या व्यक्तिगत जिंदगी की बातें कभी न करें।
Read more: Young Baby Love: छोटे बेबी से प्यार करेगा बड़ा बच्चा
पेच लड़ाने की न सोचें
रिश्ते जीवन की साझी उड़ान के लिए होते हैं न कि पेच लड़ाने के लिए। इसीलिए अपनों के विचार या व्यवहार की काट न तलाशें। जरूरी हो तो समझाइश दें। साथ होने का संबल दें। किसी को कमतर साबित करने की कोशिश न करें। यह एक बड़ा सच है कि हर रिश्ते में सहयोगी रवैया ही काम आ सकता है न कि किसी अपने-पराये को छोटा और अपमानित महसूस करवाने वाला व्यवहार।
Read more: Workplace Work: वर्कप्लेस में हमेशा रहें बी पॉजिटीव
एक-दूजे के इमोशंस की कद्र
रिश्तों में सहजता बनाये रखने के लिए हमारा रुख भी सहज होना चाहिए, जैसे पतंग हवा के साथ अपनी दिशा बदल लेती है। एक-दूजे के इमोशंस की कद्र करते हुए खुलकर जीना परिस्थितियों को उलझाएगा नहीं बल्कि सुलझाएगा। बदलाव को स्वीकारने की यह बुनियाद आपसी तालमेल को और मजबूत करेगी। अनकम्फर्टेबल फीलिंग से दूर रिश्ते ईजी गोइंग बने रहेंगे।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025